भागलपुर, अगस्त 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक पड़ाव संघ कहलगांव की ओर से पांच अगस्त को आयोजित होने वाली 114वीं कांवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा को लेकर बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। इस वर्ष यात्रा में 81, 61, 51, 41 एवं 31 फीट की भव्य कांवर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा के संरक्षक सांसद अजय कुमार मंडल एवं विधायक शुभानंद मुकेश हैं। श्रद्धालु पांच अगस्त को उत्तरवाहिनी गंगा के तट से पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 अगस्त को दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक करेंगे।संघ यह भी पढ़ें- हाथी न घोड़ा न कवनो सवारी, पैदल ही अइबो तोर दुआरी... के पदाधिकारी संजीव कुमार, पवन चौधरी एवं सोनू जायसवाल सह...