113 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
गोपालगंज, जुलाई 29 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को फुलवरिया थाने के बालेपुर गांव स्थित एक पूराने घर से 113 लीटर शराब बरामद किया है। इस दौरान टीम ने मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके के फायदा उठाकर एक तस्कर वहां से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार महिला तस्कर इसी गांव के प्रतिभा देवी है। जबकि फरार हुआ तस्कर बालेपुर गांव का ही सुबिन्द्र सिंह है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फुलवरिया थाने के बालेपुर गांव में शराब स्टॉक कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के साथ ही उत्पाद टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान पूराने खंडहरनुमा मकान के एक रूम से 76 लीटर देसी शराब, 1.5 लीटर वियर व 35 लीटर विदेशी शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.