खगडि़या, जुलाई 27 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा और बेलदौर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में कुल 1122.3 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप जब्त किया गया। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जगकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।एसपी भानु प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि पसराहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-31 पर वाहन जांच के दौरान बिना नंबर वाले एक पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में लदे 66 कार्टन से 10,560 बोतलों में कुल 1056 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद हुआ। वही बेलदौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर माली स्थित कृष्णा धर्मकांटा में छापेमारी की। यहां पश्चिम बंगाल नंबर की हुंडई वर्ना कार की तलाशी में 66.3 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद किया गया। पर, पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर...