चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को किसानों के खातों में 22 वीं किश्त पहुंचेगी। जिले के 112166 किसान इससे लाभान्वित होंगे। करीब 20 हजार से अधिक किसान विभिन्न कमियों की वजह से फिलहाल इस किश्त का लाभ पाने से वंचित रहेंगे। जिनमें ज्यादातर फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान शामिल है। उपनिदेशक कृषि राजकुमार ने बताया कि 13 मार्च शुक्रवार को असम के गोहाटी में आयोजित होने वाले पीएम किसान उत्सव दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त जारी करेंगे। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक स्तर पर लाइव प्रसारण के जरिए दिखाया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी जगह उपस्थित लाभार्थियों से समसामयिक तकनीकी चर्चा का सत्र भी आयोजित होगा। जनपद स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.