अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मजनाई स्थित सत्यसाईं दाता आश्रम खोदेपुर के विकास के लिए पर्यटन विभाग से 112.27 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। आवंटित धनराशि से आश्रम में यात्री निवास, सुलभ प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बेंच और साइनेज विद बारकोड का विकास किया जाएगा। गांव के पूर्व प्रधान पवन यादव ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से पर्यटन विभाग ने परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि मजनाई गांव स्थित सत्य साईं दाता आश्रम खोदेपुर प्राचीनतम गद्दियों में शामिल है। यहां से ही सत्य साईं दाता पंथ की शुरुआत लगभग 312 वर्ष पूर्व हुई थी। पंथ के प्रवर्तक मोहनशाह दाता है जो मजनाई गांव के ही निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...