बागपत, जून 15 -- बागपत। सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बड़ौत स्थित सब्जी मंडी नेहरू रोड संजय सैनी की दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान यहां भारी मात्रा में दूषित टोमेटो सॉस रखी मिली। टीम ने नमूना लेकर 112 लीटर सॉस मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा शिव फूड्स बिजवाड़ा से नींबू अचार, रामबाग कॉलोनी बड़ौत से अमित गोयल की दुकान से एगलेस मेयोनेज़, एसएमसी लिमिटेड बड़ौत से चिलिंग यूनिट से मिश्रित दूध, हिमांशु किराना शॉप रटौल से टोमेटो केचप का नमूना लिया। प्रयोगशाला नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण में यज्ञदत्त आर्य, निधि रानी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मिलावट पर वार: टमाटर बिना सॉस और बिना मिर्च-धनिया चिली सॉस, एफडीए ने मारे छापे यह भी प...