भभुआ, नवम्बर 9 -- पेज तीन की खबर 112 पुलिस वाहन से बाइक सवार युवक घायल भभुआ। शहर के कचहरी मुख्य सड़क पर 112 नंबर पुलिस वाहन के धक्के बाइक सवार युवा घायल हो गया। यह हादसा भभुआ नगर के थाना के पास 112 नंबर पुलिस के वाहन से हुई। बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया ,जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली निवासी महमूद अंसारी का पुत्र अलसेर अली बताया जाता हैं। बताया जाता हैं कि अल्सर अली भभुआ पटेल कॉलेज में काम से आया था ,जहां से वह बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम अपने गांव पुसौली जा रहा था । भभुआ सदर थाना के सामने 112 नंबर पुलिस की वाहन से उसके बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हि.प्र. लड़की भगाने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भभुआ। नगर थ...