112 पर झूठी कॉल करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज
फरीदाबाद, मई 23 -- पलवल, सरसमल। थाना गदपुरी पुलिस ने 112 हेल्पलाइन पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नरेन्द्र ने गोली चलने और व्यक्ति को गोली लगने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस टीम कई जगह पहुंची, लेकिन आरोपी बार-बार स्थान बदलकर पुलिस को घुमाता रहा। बाद में जांच में सूचना पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि 112 हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के लिए पलवल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.