सहरसा, फरवरी 25 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी थाना को मिला 112 नंबर का वाहन बिना पदस्थापित अधिकारी के ही क्षेत्र में संचालित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 112 पर तैनात अधिकारी का स्थानांतरण विगत कुछ माह पूर्व विभागीय आदेश के तहत हो गया था। स्थानांतरित अधिकारी तो यहां से चले गए, लेकिन उनके स्थान पर अब तक किसी भी पदाधिकारी का पदस्थापन नहीं किया गया है। इस स्थिति में 112 नंबर का वाहन नियमित रूप से चलता तो है, परंतु उस पर कभी थाना के अधिकारी, तो कभी बिना अधिकारी के ही वाहन क्षेत्र में दिखाई देता है। स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहन पर पदस्थापित अधिकारी का होना आवश्यक है, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.