देहरादून, अप्रैल 7 -- ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी के कब्जे से करीब 112 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान दिव्यांशु उर्फ राजू निवासी हरिद्वार रोड, ऋषिकेश व मूल निवासी रूपनगर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह चरण ऋषिकेश क्षेत्र में टेंपो चलाकों व युवकों को बेचने के लिए लाया था। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...