बांका, अप्रैल 21 -- बांका, वरीय संवाददाता। मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में गति लाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग बांका एवं जिला प्रशासन बांका के संयुक्त पहल पर बांका जिला सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित ऋण मेला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन का शुभारंभ बांका विधायक रामनारायण मंडल, डीएम नवदीप शुक्ला, विद्युत अधीक्षण अभियंता भागलपुर संजय कुमार बरियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त आयोजन में उप विकास आयुक्त उपेन्द्र सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता बांका कुमार सौरभ, विद्युत कार्यपालक अभियंता अमरपुर प्रकाश कुमार झा एवं बांका जिला में स्थित 12 बैंकों के प्रबंधक के साथ-साथ काफी तादाद में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 30 आवेदन पूर्ण पाए गए ऋण मेला में कु...