चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल इंजीनियरिंग विभाग में कार्य करने वाले 1113 ट्रैक मेंटेनरों का प्रमोशन ट्रैक मेंटेनर 2, लेवल 4 में किया गया। वही 577 ट्रैक मेंटेनरों का प्रमोशन ट्रैक मेंटेनर 3 लेबल 2 में किया गया। यह प्रमोशन सातवें वेतनमान के तहत मान्य होगा। इस संबंध में प्रमोशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची और अधिसूचना चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के कार्यालय से जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...