बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिला के 111 युवाओं को श्रम संयुक्त भवन में मंगलवार को स्टडी किट दी जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे, बीपीएससी, यूपीएससी, बैंकिंग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को उनके सिलेबस के अनुसार प्रतियोगी पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला के 10 लोगों को सिलाई मशीन व 16 लोगों को टूल्स किट भी दी जाएगी। टूल्स किट लेने के बाद वे इससे अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। आर्थिक तौर से उन्हें आत्मनिर्भर करने के लिए ये किट उन्हें उपलब्ध करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...