समस्तीपुर, मार्च 11 -- समस्तीपुर। अब छोटे स्टेशन भी सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे। समस्तीपुर मंडल के सभी 111 और सोनपुर मंडल के 56 डी और ई कैटेगरी के छोटे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। रेलवे स्टेशनों पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद स्टेशनों पर इसकी जरूरत महसूस हुई थी। यात्री सुरक्षा के ख्याल से डी और ई कैटेगरी वाले स्टेशनों पर दस-दस की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसमें 300 मीटर तक की दूरी में होने वाली गतिविधि को कैद करने के लिए रेलवे स्टेशन के इंट्री प्वाइंट पर पीटी जेड मूविंग कैमरे लगाए जाएंगे। बांकी जगहों में प्लेटफार्म, स्टेशन मास्टर, रिले रूम, एफओबी आदि पर बुलेट, डॉम और फॉर के कैमरे लगाए जाएंगे, जो 40 से 50 मीटर की दूरी में होने वाली गतिविधियों को कैद करेगा। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.