रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सेवा वर्ष के तहत जनसेवा का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की प्रेरणा अविभाजित भारत के स्वयंसेवकों और डीएवी शिक्षा क्रांति के पुरोधा स्व. महात्मा नारायण दास ग्रोवर तथा उनके भ्राता, प्रसिद्ध नेत्र सर्जन स्व. डॉ. अर्जुन दास ग्रोवर से ली गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा और डॉ. राजमोहन कर रहे हैं। अभियान के तहत खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और ग्रामीण रांची के 111 गांवों में मोतियाबिंद पीड़ितों की पहचान कर उन्हें अस्पताल लाकर नि:शुल्क सर्जरी और फॉलोअप की सुविधा दी जा रही है। प्रत्येक गांव से 15-20 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन कराया जा रहा है। एसजीवीएस अस्पताल के निदेशक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि अब तक सात गा...