बदायूं, मई 27 -- कस्बा ओरछी में चंदौसी-आसफपुर मार्ग पर आयोजित पांच दिवसीय भव्य 111 कुंडीय महायज्ञ पूर्णाहूति और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। संत केशवानंद गिरी महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य कमाया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने भेदभाव भूलकर पंक्ति में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गोविंद किशोर, हरिओम, जीनू, विजेंदर, कमल और चेतन सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...