देहरादून, अगस्त 1 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 2024-26 बैच के 111 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थी प्रशिक्षण पूरा कर पास आउट हुए। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत-गृह में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे। इस बैच में 21 महिला प्रशिक्षु और भूटान के दो विदेशी प्रशिक्षु शामिल रहे। मध्य प्रदेश को सर्वाधिक 11 आईएफएस अधिकारी मिले, जबकि उत्तराखंड को पांच नए वन अधिकारी आवंटित किए गए। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परिवीक्षार्थियों को विभिन्न पदकों और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...