बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- 1101 कलश के साथ भक्तों ने किया नगर भ्रमण चेरों सूर्य मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़ फोटो : कलश केके 11 : हरनौत प्रखंड के चेरों बाजार में शनिवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल लोग। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों थाना के पास सूर्य मंदिर तालाब परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा शुरू हुआ। इसे लेकर शनिवार की सुबह सैकड़ों भक्तों ने 1101 कलश के साथ नगर भ्रमण किया। आयोजक रमाकांत वर्मन ने बताया कि अवधूत देवदास सेवा संस्था नारायणी धाम अलवर राजस्थान द्वारा पहली बार नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के चेरों सूर्य मंदिर तालाब परिसर में तीन दिवसीय नारायण पीठ, महायज्ञ एवं मानव धर्मशास्त्र कथा किया गय...