बेगुसराय, मार्च 21 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गोढ़ियारी टोले में 11000 वोल्ट बिजली के तार पर बबूल का पेड़ गिर जाने से शुक्रवार की रात से ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना के कारण आसपास के चाक, छितरौर सहित कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ बिजली तार पर गिर गया। इससे तार टूट गया और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मोबाइल चार्ज करने तक में दिक्कत हो रही है, जिससे लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.