अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। निर्माणाधीन भगवान् परशुराम मंदिर आसना मथुरा रोड में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान 11,000 दीप प्रज्वलन, हवन, आरती का आयोजन होगा। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार गौड़, महासचिव डॉ. एनके शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में अनूठे ढंग से तरुण कौशल वशिष्ठ व उनकी टीम द्वारा भव्य सजावट की जा रही है। स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज व उनके शिष्य, पं. प्रमोद भारद्वाज के सानिध्य में हवन संकीर्तन, महा आरती होगी। भक्त जनों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट, संस्थान के पदाधिकारी प्रमेंद्र गौतम, मानस जिंदल, सतेंद्र पंडित, राधा शर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम ...