हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 11 -- बिहार के नवादा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 1100 रुपये सरकारी पेंशन निकालने गई महिला को जब उसके खाते में 740 करोड़ रुपये आने की जानकारी मिली, तो उसे बड़ा शॉक लग गया। सदमे में उसकी तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक भी आते-आते बचा। महिला को रात भर नींद नहीं आई और उसने खाना भी नहीं खाया। बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम देख गरीब महिला बुरी तरह घबरा गई। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक नवादा शहर के नीम टोला मोहल्ले की रहने वाली एक साधारण परिवार की महिला रेखा देवी शुक्रवार 10 जुलाई की शाम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 1100 रुपये राशि निकालने के लिए बगल के एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर गईं। उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। खाते से जब 1100 रुपये की निकासी की गई तो ट्र...