बुलंदशहर, मार्च 20 -- थाना अहमदगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 1100 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि खेलिया कल्याणपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के चलते युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी पहले भी अवैध असलाह रखने के मामले में दो बार जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शहउद्दीन उर्फ बाबू पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम खेलिया कल्याणपुर थाना अहमदगढ़ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.