मोतिहारी, मार्च 6 -- हरसिद्धि, एसं। प्रखंड क्षेत्र के दुदही भरवलिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 1100 कुंवारी कन्याओं तथा पांच हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सोनबरसा नदी से पवित्र जल भरकर जलबोझी की और कलश को सिर पर धारण कर पैदल महायज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नदी तट पर उमड़ पड़ी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद कुंवारी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और घोड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जय माता दी और देवी-देवताओं के जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा वातावरण भक्ति और...