बगहा, अप्रैल 8 -- रविन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज, हिसं। नगर परिषद नरकटियागंज के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर मंगलवार को नप सभागार में बैठक हुई। बैठक में बजट को लेकर प्रकाशित एक पुस्तिका का वितरण किया गया। इसके मुताबिक वर्ष 2026-27 में अनुमानित प्रारंभिक शेष 21.54 करोड़ है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 89.23 करोड़ रुपए अनुमानित आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस वित्तीय वर्ष में 110.77 करोड़ का बजट पास किया गया है। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 106.48 करोड़ रुपए के खर्च का प्रावधान किया गया है। इसमें नाला, सड़क, बिजली, पेंशन, विद्युत शवदाह गृह, मजदूरी, फागिंग, यंत्र खरीदारी, कचरा डंपिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों की सूची तैयार की गई है। इसी के अनुसार राशि खर्च की जाएगी। बैठक में सभापति रीना देवी,उप सभापति पूनम देवी, ईओ दिनेश पुरी, स्वच्छता पदाध...