अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मुरली मनोहर महाराज मंदिर से रंग भरनी एकादशी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होने जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन का आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की। पदाधिकरियों ने बताया कि परंपरा अनुसार नगर की प्राचीन श्री रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर 110 वी भव्य शोभायात्रा जयगंज स्थित श्री मुरली मनोहर महाराज जी मंदिर से निकाली जाएगी, जिसमें ठाकुर जी की रंगपाशी श्री हरिकांत महाराज एवं आचार्य सौरभ शास्त्री द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम महंत सतीश वशिष्ठ के सानिध्य में होगा। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि अभिषेक सक्सेना, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह, मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह और समाजसेवी सुभाष हरकूट, विनय अग्रवाल होंगे। ठाकुर जी की चौकी पूजन समाजसेवी सुभाष शीरा...