रांची, जुलाई 23 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। पीएमश्री मध्य विद्यालय, बुढ़मू परिसर में गुरुवार को बुढ़मू और खलारी प्रखंड के 110 शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) का कार्य पूरा किया गया। यह प्रक्रिया प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत की मौजूदगी में संपन्न हुई। मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शमीम अहमद और प्रखंड मैसेंजर सचिंद्र चौधरी भी उपस्थित थे। शमीम अहमद ने बताया कि सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में शिक्षकों के वेतन में वार्षिक वृद्धि की जाती है। इसी के तहत दोनों प्रखंडों के 110 शिक्षकों का वेतन वृद्धि संबंधी कार्य पूरा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...