जहानाबाद, जून 1 -- जहानाबाद। समकालीन अभियान के दौरान विधि - व्यवस्था के मधे नजर जिले के शहरी और ग्रामीण पथों पर वाहन चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 110 वाहनों की जांच की गई। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के मामले में 12 वाहनों से 66 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। शहर के अरवल मोड़, काको मोड, अंबेदकर चौक, घोसी मोड़, अलगना मोड़, बभना - शकूराबाद रोड और पटना - गया बाईपास सड़क मार्ग पर संबंधित थानों के पुलिसकर्मी वाहनों की सघन तलाशी ले रहे थे। बताया गया है कि चार पहिया और दो पहिया वाहनों के डिक्की की जांच की गयी। यह भी पढ़ें- 110 वाहनों की हुई जांच, 66 हजार रुपये फाइन वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...