110 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो कुंटल लहन नष्ट
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- धौरहरा आबकारी टीम ने गांव कंचनपुर के पास सुखनी नाले के किनारे छापा मार कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने और बिक्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार शराब, लहन व उपकरण बरामद हुए हैं। शनिवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल अजीज ने अपनी टीम के साथ कंचनपुर गांव के निकट सुखनी नाले के पास दबिश दी। यहां पर बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। आबकारी टीम की आहट पाकर अवैध शराब के धंधेबाज मौके से रफू चक्कर हो गए। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अजीज के मुताबिक कार्रवाई के दौरान मौके से 110 लीटर तैयार शराब बरामद की गई साथ ही करीब 200 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.