लखनऊ, जून 6 -- मड़ियांव क्षेत्र में बीच सड़क पर बस रोककर सवारी बैठाने के कारण लगे लंबे जाम की सूचना पर पहुंचे एआरटीओ ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जब कंडम बस को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की, तो खुलासा हुआ कि 135 बार उसका चालान हो चुका था। जिसमें से 110 चालान अब तक जमा ही नहीं किए गए थे। यह बस पिछले पांच साल से बिना स्थायी परमिट और बिना बीमे के अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रही थी। बस को सीज करते हुए उसका चलान कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव अपनी टीम सहित मड़ियांव क्षेत्र में रूटीन जांच कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सभी एक्सप्रेसवे पर तीन दिन 24 घंटे निजी बसों की जांच होगी तभी उक्त बस से लग रहे जाम की सूचना मिली थी। बस मालिक साल 2021 से बिना नियमित परमिट के, धार्मिक आयोजनों और पर्यटकों के लिए मिलने वाले विशेष परमिट का गलत इस्ते...