सिद्धार्थ, जून 11 -- बांसी। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन ने बुधवार को बांसी कस्बे के राप्ती पुल के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्थापित 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को पुनः सम्मान पूर्वक फहराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र धर द्विवेदी व संयोजक सतीश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि राप्ती पुल के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में 110 फीट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में उस पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जा रहा है। उन्होंने पोल पर फिर से तिरंगा फहराने की मांग की है। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने शीघ्र ही तिरंगा फहराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...