बहराइच, जून 29 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के दो स्थानों पर तीन नेपाली युवकों को 110 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि दांग के विशेष पुलिस बल व बांके जिले के बेतहनी चेक पोस्ट के जवानों ने जिले की डुडुवा गांव सभा वार्ड नं 1 निवासी राजेंद्र लोनिया के पास 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसी प्रकार बांके जिले की कोहलपुर नगर पालिका वार्ड नं 13 निवासी रघु थारू व दीपेश दमायी के पास तलाशी के दौरान 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। डीएसपी ने यह भी बताया कि तीनो को न्या यह भी पढ़ें- बांके मे 110 ग्राम स्मैक सहित तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...