चंदौली, मार्च 11 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मझगाईं वन रेंज के अंतर्गत परसिया गांव के समीप ओखरिहवा वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परसिया गांव के 110 लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व कराए गए पौधरोपण कार्य में विकसित 10 से 12 फीट तक के पौधों को काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। मझगाईं वन रेंज के ओखरिहवा रोपावनी क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 के दौरान बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया गया था। इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण से अधिकांश पौधे अब 10 से 12 फीट तक विकसित हो गये थे। इसी बीच परसिया गांव के रहने वाले दर्जनों की संख्या में लोगों ने एकजूट होकर के पेड़ पौधों को काटकर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने लगे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद वन व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.