भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बबरगंज थाना पुलिस ने हुसैनाबाद पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर 11.57 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबरगंज के गुलाबीबाग कटघर निवासी अमित कुमार और हबीबपुर के कासीमबाग निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उनकी एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- चार लाख की ब्राउन शुगर संग फेरीवाला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- राजापाकर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...