बाराबंकी, जून 28 -- रामसनेहीघाट। जिला पंचायत की ओर से शीतलपुर संपर्क मार्ग से मातन तक करीब 11.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को भाजपा नेता जवाहर वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। नई सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे भी इसी तरह जारी रखने का भरोसा दिलाया। लोकार्पण समारोह में अमरेश सिंह, बबलू सिंह, फूलचंद्र निषाद, रघुनाथ निषाद, रामबहादुर प्रजापति, बाबा बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...