मुंगेर, दिसम्बर 9 -- नवहट्टा। नगर पंचायत नवहट्टा से बीहरा जाने वाली सड़क पर टैंपू से प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप लें जा रहें चालक व सवारी को एस आई रोशन कुमार सिंह द्वारा हिरासत में लिया गया है। वाहन जांच के दौरान टैंपू से 11.5 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया है। नगर पंचायत नवहट्टा के शाहीडीह गांव निवासी राजाराम सिंह सहित शाहपुर निवासी फुलराम पंडित को हिरासत में लिया गया है। प्रतिबंधित कोरेक्स जब्ती मामले में हिरासत में लिऐ गऐ दोनों आरोपी के विरुद्ध थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...