11.48 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
गाजीपुर, जुलाई 14 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से सोमवार देर शाम भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी 13238 डाउन कोटा-पटना एक्सप्रेस से दो युवकों को 11.480 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया गया। दिलदारनगर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक ऋषिकेश राय शर्मा, प्रधान आरक्षी सतीश कुमार सिंह तथा आरक्षी अरुण कुमार सिंह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन के पिछले सामान्य कोच के गेट के पास दो युवक पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.