11.4 मिलियन टन कम हुआ कोयले का उत्पादन
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कोयला उत्पादन में बुरी तरह पिछड़ गया है। निर्धारित लक्ष्य की बात तो दीगर एनसीएल बीते साल की पहली छमाही में किये गये 69.4 मिलियन टन उत्पादन से भी 11.4 मिलियन टन कम उत्पादन कर पाया है। एनसीएल ने अप्रैल से सितम्बर के मध्य इस साल महज 58 मिलियन टन ही कोयला खनन किया है। कई खदानों में ओवर बर्डेन न हटा पाने व अन्य तकनीकी कारणों के अतिरिक्त मानसून की बारिश को भी उत्पादन कम होने की वजह माना जा रहा है।
उत्पादन में कमी का प्रभाव एनसीएल ने सितम्बर माह में खदानों में बारिश का पानी भरने से महज8.5 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जो बीते साल के 11.5 मिलियन टन के सापेक्ष 26.1 प्रतिशत कम रहा है। उत्पादन में कमी का असर कोयला डिस्पैच पर भी पड़ा और एनसीएल ने पहली छमाही में बिजलीघरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.