गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में कार्डियो वार्ड और ऑपरेशन थियेटर बनेगा। कालेज प्रशासन की ओर से इसे बनवाने के लिए 11.39 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। अब प्रस्ताव पास होने के बाद इसका निर्माण शुरु होगा। जिससे गाजीपुर में कार्डियो के मरीजों के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कालेज खुलने के बाद गाजीपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही है। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। अब जल्द ही आधुनिक कार्डियो वार्ड की भी सुविधा मिलने लगेगी। इससे दिल के मरीजों के लिए 24/7 आपातकालीन सेवाएं मिलेगी। इसमे आईसीयू, एडवांस कार्डियक प्रोसीजर, कैथ लैब, और कार्डियक मॉनिटरिंग जैसी जीवन रक्षक सुविधाएं मिलेगी। यहां विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा सीपीआर, एंजियोग्राफी, और स्टेंटिंग जैसी...