भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर मंगलवार की सुबह 11.02 बजे हवाईअड्डा के हेलीपैड पर पहुंचा। हेलीकॉप्टर से बाहर निकलने के बाद कुछ खास लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वे गाड़ी में बैठने आगे बढ़ गए। 11.09 बजे एक ही वाहन से सीएम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी हवाईअड्डा परिसर से रवाना हो गए। हवाईअड्डा के बाहर दोनों तरफ के वाहनों को अस्थायी डिवाइडर लगाकर पांच मिनट के लिए रोका गया। सुबह 11.04 बजे वाहनों को दोनों तरफ रोका गया और सीएम के निकलते ही वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। हवाईअड्डा के बगल से ही सीएम के काफिला को आगे बढ़ना था इसलिए शहर में उस दौरान कहीं भी ट्रैफिक को रोका नहीं गया। जीरोमाइल चौक पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक सिग्नल को बंद किया गया था। नवगछिया, जगदीशपुर, अकबरनगर और सबौर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.