चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रुप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले के लिए रविवार को लॉटरी के माध्यम से 120 दुकानों का आवंटन किया गया। इनमें नारियल और प्रसाद, श्रृंगार, मनिहारी, खिलौने, होटल, चाय, स्नैक्स एवं ठंडा पेय, ठेले खोमचे समेत कई तरह की दुकानों का आवंटन किया गया। इस वर्ष श्रावणी मेले में समिति द्वारा दुकानदारों की सुविधाओं और व्यवस्थित तरीके से मेला आयोजन का ध्यान रखा गया है। इसके तहत दुकानदारों को बनी बनाई दुकानें दी जा रही है। एक ही तरह की दुकानों के बराबर साइज में जगह दी गई है। इस बारे में महादेवशाल सेवा समिति के मीडिया प्रभारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि दुकानें बनाकर देने का उद्देश्य सुव्यवस्थित तरीके से मेले का आयोजन करना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: -महादेवशाल में श्रावणी मे...