कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले के तीनों अनुमंडलों में कार्यरत 54 गैस एजेंसियों के पास फिलहाल 11,168 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें कटिहार अनुमंडल के 31, बारसोई के 18 और मनिहारी अनुमंडल के पांच वितरक शामिल हैं। वहीं एजेंसियों के पास 1,047 व्यवसायिक सिलेंडर भी मौजूद हैं। प्रशासन के अनुसार 16 अप्रैल को 6,667 बुकिंग के विरुद्ध 7,582 घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। वहीं शुक्रवार को कंपनियों से 9,890 अतिरिक्त घरेलू सिलेंडर मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे सभी प्रखंडों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.