11 हजार वोल्ट लाइन में खराबी से छह घंटे ठप रही बिजली
भागलपुर, जून 23 -- बड़हिया से मनीष की रिपोर्ट डुमरी पंचायत क्षेत्र के प्रतापपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े कई गांवों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार प्रतापपुर, डुमरी, गंगासराय, जैतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करने वाली 11 हजार वोल्ट लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सेवा ठप रही। लगातार छह घंटे तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सबसे अधिक परेशानी पेयजल व्यवस्था को लेकर देखी गई। बिजली चालित मोटर और घरेलू जलापूर्ति साधन बंद रहने के कारण लोग पानी की जरूरत पूरी करने के लिए चापाकलों का सहारा लेते नजर आए। इसके अलावा मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.