महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, नवीन विषेन। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब के नशे में यह शख्स ने मंगलवार को तार पर चढ़कर लेट गया था। इससे घंटों बिजली बाधित करनी पड़ी थी।

घटना का विवरण मंगलवार को परसा खुर्द निवासी दीनदयाल यादव अचानक हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया था। वह तार पर काफी समय तक लेटा रहा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली आपूर्ति बंद कराई और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि दीनदयाल यादव नशे की हालत में पोल पर चढ़ा था, जिससे उसकी जान के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी। इस दौरान विद्य...