लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भड़गांव पंचायत के कुंदगड़ी गांव में किसानों के खेत से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार जमीन सतह से मात्र आठ फीट ऊपर झूल रहा है। दुर्घटना की संभावना को देखते हुए किसानों ने खेती करना छोड़ दिए है। बताया जाता है कि दसु उरांव के घर से मिथुन उरांव के खेत के सिमाना में ट्रांसफार्मर तक 11 हजार हाई वोल्टेज बिलजी तार विभाग के द्वारा लगाया गया है। जो इन दिनों काफी नीचे झूला हुआ है। जिससे ग्रामीणों के बीच अनहोनी होने का संदेह बना हुआ है। उक्त बातें क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला से ग्रामीण व किसान शिकायत करते हुए कायम बिजली समस्या से निजात दिलाने का अपील किया है। ग्रामीणों और किसानों की बात को गम्भीरता पूर्व लेते हुए बिजली विभाग के एसडीओ से फोन के माध्यम...