11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से 10 वर्षीया बच्ची गंभीर
पाकुड़, अगस्त 20 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के रसीटोला में बुधवार को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्षीया बच्ची लाली खातून गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा बच्ची को फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, लाली खातून का शरीर 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाली खातून का ननिहाल महेशपुर थाना क्षेत्र के हरिशपुर में है। वह कुछ दिनों पूर्व अपने परिजनों के साथ यूपी से आई थी और दो-तीन दिन पहले अमड़ापाड़ा के रसीटोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.