गया, जून 24 -- बोधगया के वैसे लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिनके घरों में अब तक हर घर नल जल योजना का लाभ नहीं पहुंच पाया है। अब यहां अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 योजना के तहत 148 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू हो गया है। इसमें तेजी लाने के लिए लगातार बुडको के पदाधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके पूर्ण होने के बाद शेष बचे घरों तक भी पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना का निर्माण कार्य बुडको करा रहा है। यह भी पढ़ें- 11 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए बोधगया में फेज टू का कार्य हुआ तेज207 किमी पाइप लाइन का होगा विस्तार 20 किलोमीटर राइजिंग मेन पाइप बिछाया जाएगा, जबकि लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 207 किलोमीटर जलापूर्ति पाइपलाइन का विस्तार होगा। इसके माध्यम से 1...