उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। शहर के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए बिजली काटने की कार्रवाई तेज कर दी है। शहर खंड के करीब 11,232 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं में से 9,200 ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपना बिल जमा नहीं किया है। इन पर विभाग का कुल 4.52 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली निगम ने 15 मार्च से उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑटो-कट मोड पर डाल दिए हैं, जिनका बकाया 1,000 से अधिक है। अब तक लगभग 700 घरों की बिजली अचानक गुल हो चुकी है, जिससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) हिमांशु चौधरी ने स्पष्ट किया है कि रिमाइंडर के बावजूद भुगतान न करने वालों की बत्ती कभी भी कट सकती है।बिल जमा करने के बाद भी 24 घंटे का इंतजारस्मार्ट मीटर को प्री-पेड में ...