लखनऊ, मई 2 -- बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार की ओर से गर्मी में जनसेवा का वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है। संस्था की ओर से एक साथ जल सेवा और अन्न सेवा का संकल्प के तहत शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर शीतल जल के लिए वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसर में दो माह तक भंडार चलेगा। संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि मई जून की प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शहर के 11 अत्यधिक भीड़ वाले प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Jyeshtha Adhik Maas 2026: 17 मई से 15 जून तक रहेगा ज्येष्ठ माह का अधिकमास, इन 7 कामों से मलमास में मिलेगा शुभ फल इनमें डालीगंज बाजार, आईटी चौराहा, छाछी कुआं, लालकुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज, महानगर समेत अन्य स...