कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को है। कार्यक्रम में 11 स्टार्टअप के स्टॉल लगाये जाएंगे। जिनके अनुसंधान व नवाचार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देखेंगी। इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि चयनित स्टार्टअप में मेडियोटेक प्राइम सॉल्यूशंस (उत्कर्ष दुबे), एयॉनप्राइम टेक्नोलॉजिज (आदर्श कुमार), वाइजमैन इंफोसेक (शिवांशी द्विवेदी), क्योर कल्ट हेल्थकेयर (उत्कर्ष), स्लोजफाई टेक (शिवेंद्र प्रताप सिंह), ईएचएम कंसल्टेंसी (डॉ. हर्षित मिश्रा), सफलहोस्ट (किरण विश्वकर्मा), निवारन अपसाइक्लियर (डॉ. लतिका माथुर), डायटरी गाइड (निशी शर्मा), आरएफ नैनोकंपोजिट्स (डॉ. विशाल कुमार चक्रधारी) और जॉयलिसियस (युसरा राबिया फातिमा) शामिल हैं। यह भी पढ़ें- K...