चंदौली, जुलाई 11 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 11 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग, बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक एवं जलजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल. बी. शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को डायरिया, मलेरिया, डेंगू, पीलिया तथा अन्य संचारी रोगों के प्रति जागरूक ...